ओसीडी क्या है और इसके लक्षण?HealthPlanet

Posted on Fri 2nd Dec 2022 : 10:09

क्या है ओसीडी
यह एक चिंता करने वाली बीमारी है, जिसमें पीड़ित शख्स किसी बात की जरूरत-से-ज्यादा चिंता करने लगता है। एक ही जैसे अनचाहे ख्याल उसे बार- बार आते हैं और एक ही काम को बार-बार दोहराना चाहता है। ऐसे लोगों को सनक वाले ख्याल आते हैं और अपने बिहेवियर पर कोई कंट्रोल नहीं होता।

ओसीडी (OCD) के लक्षण क्या है?

अगर आपको कुछ खास तरह के ऑब्सेसिव और कम्पल्सिव विचार आते हैं, तो आपको ओसीडी के रोगी की श्रेणी में रखा जा सकता है। ऐसे ही कुछ विचारों के बारे में यहां बताया गया है –

ऑब्सेसिव विचार
ओसीडी के लक्षण 1: कीटाणुओं का डर
ओसीडी के लक्षण 2: चोट लगने की चिंता
ओसीडी के लक्षण 3: चीजों को हमेशा एक पैटर्न में रखना
ओसीडी के लक्षण 4: किसी खास रंग को “अच्छे” या “बुरे” से जोड़कर देखना
ओसीडी के लक्षण 5: लगातार पलक झपकाना

कंपल्सिव आदतें
ओसीडी के लक्षण 6: कई बार, लगातार हाथ धोना
ओसीडी के लक्षण 7: बार-बार लॉक या बल्ब के स्विच को चेक करना
ओसीडी के लक्षण 8: चीजों को गिनने की आदत, जैसे कितने कदम, कितनी किताबें इत्यादि
ओसीडी के लक्षण 9: एक सटीक क्रम में कोई काम करना
ओसीडी के लक्षण 10: सार्वजनिक शौचालयों का उपयोग करते हुए कुछ भी छूने या किसी से हाथ मिलाने का डर


ओसीडी (OCD) होने का कारण क्या है?


डॉक्टरों के पास कोई ठोस शोध नहीं है, जो ये समझा सके कि कुछ लोगों को ओसीडी क्यों है। ओसीडी से पीड़ित लोगों के दिमाग के कुछ हिस्से सामान्य लोगों से अलग दिखते हैं, लेकिन इस पर अभी भी अधिक शोध की जरूरत है। ओसीडी पुरुषों की तुलना में महिलाओं में थोड़ा अधिक आम है। इसके लक्षण अक्सर टीनेज हूड से अडल्ट हूड में प्रवेश कर रहे लोगों में दिखाई देते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info